Monday, 2 December 2024

पहले विवाह में छोटे बच्चों के छोटे गुलाब जामुन

पहले शादी में नहीं मिलते थे बच्चों को बड़ा गुलाब जामुन, प्याज और अचार 


आज से करीब पच्चीस वर्ष पहले जब गांव में शादी हुआ करता था तो कई गांव गांव में पता चलता था कि फला गांव में फला आदमी के बेटी अथवा बेटे की शादी है। इसलिए सबको खुशी होती थी उससे अधिक खुशी बच्चों को होती थी क्योंकि शादी में सबसे ज्यादा आनंद बच्चे ही उठाते थे। अब क्योंकि हम लोग छोटे होते थे इसलिए कोई हम लोगों पर ध्यान नहीं देता था और हम लोग मनमानी कुछ भी करते थे। जैसे घर पर न्योता मिला हो या नहीं मिला हो लेकिन वहां जाकर शादी के मटीमंगरा और भत्त्वान को मंसूर की दाल भात तथा प्याज, आम का आचार, बरा और दो पुड़ी तथा कढ़ी मिलता था। 

अब बच्चें है तो, बड़े कहते बच्चों को प्याज और बरा नहीं देना है 

जब विवाह में खाने के लिए लोग बैठते थे तो उस समय बच्चों की अलग ही पंक्ति लगाई जाती थी और उस समय सारा अत्याचार बच्चों पर ही होते थे( हास्य) जैसे बच्चों को मटी मंगरा वाले दिन और भत्तवान वाले दिन बच्चों को बरा और प्याज तथा अचार नहीं दिया जाता था यही नहीं बच्चों को कुछ मांगने पर कोई सुनता नहीं था और बड़े शादी विवाह में तेज आवाज में कोई कुछ नहीं मांगते थे क्योंकि उसमें लोगों को लगता था कि वह सभ्य व्यक्ति नहीं है।

अब उस समय जब बच्चें तेज तेज चिल्लाते थे कक्का ही हमई भांत दें ई द तब बच्चों की चिल्लाहट से झल्ला कर खाना बांटने वाला गुस्सा कर कहता नहीं है। 

जब किसी से दुश्मनी निकालनी होती थी तो शादी में खाना बच्चों को भी ढेर ढेर दिया जाता था

जब गांव में किसी से लड़ाई अथवा दुश्मनी निकालनी होती थी तो शादी में वह खाना बांटने लगते और खाना खत्म हो जाए इसलिए बच्चों को भी खूब ढेर ढेर खाना परोस दिया जाता था यही नहीं तब बच्चों को प्याज और बरा भी मिल जाता था, सब्जी भी। क्योंकि सब्जी अक्सर विवाह वाले ही दिन बनते थे।


पहले घूर में फेंकते थे घर का सारा कूड़ा, करकट और नर्दावा का पानी भी घूर में ही फेंकते थे। हर घर में एक नर्दावा रहता था पहले की बेसिन वही होता था और रोज सुबह सुबह महिलाएं उसमें से पानी निकालकर घूर में फेंकते थे

बच्चों को खाने की पंक्ति अलग होती थी, बच्चें अपनी पतरी और पुरवा स्वयं उठाते थे, घूर में पुरवा फेंकते समय पुरवा का निशाना लगाकर दूसरे पुरवा पर ही फेंकता था।

बच्चें अपनी पीने वाला मिट्टी का पात्र पुरवा खाने के लिए रखा पात्र पतरी स्वयं उठाते और बड़े खाकर उठकर चले जाते थे। जब बच्चों को उस समय पंक्ति में बैठाया जाता था तो बच्चों की पंक्ति खा लेती थी तो वह अपना पतरी और पुरवा साथ में उठाते थे और जिसके पतरी में खाना छुटा होता था तो वह पतरी को उठाकर सीधे अपने घर ले जाता था और जो पूरा पतरी चट करके खाता था वह अपनी पतरी और पुरवा नीचे गांव के घूर में फेंक देता और पुरवा को भी दूसरे पुरवा को निशाना लगाकर फेंकता था।


Friday, 18 March 2022

बचपन की पिचकारी

*✍️रामलाल साहनी*

*बचपन की पिचकारी*

*🙏मां,बापू जी को समर्पित🙏*

बचपन की वह पिचकारी ।
जिसे खरीदने में थी लाचारी ।।
मां, बाबू जी थे गरीब,
फिर भी इच्छा पूरी की सारी।
               बचपन की वह पिचकारी...
               जिसे खरीदने में थी लाचारी.
सात रुपए की आती थी,
बोतल में भरी जाती थी।
थी स्टील की, थोड़ा सा,
पाइप भी लगाई जाती थी।

       कुछ ऐसी ही थी वह पिचकारी,             

        जिसे खरीदने में थी लाचारी।

होली में पिचकारी नही आया था,i
रो_रो कर खूब मैं छैलाया था।

सात रुपए की बजाय

सिर्फ पांच रुपए ही पाया था।
नहीं समझ सका था उस समय
   मां,बापू की सिसकारी।

           बचपन की वह पिचकारी,
            जिसे खरीदने में थी लाचारी।

भले नहीं बनते थे घर पर,
गुझिया,पापड़ और पुड़ी
होली से पहले दिलाते थे
नए कपड़े,रंग और पुचकी
मां,बापू के द्वारा ही मिलती थी,
बचपन में मनचाही त्योहारी।
               बचपन की वह पिचकारी,
              जिसे खरीदने में थी लाचारी।
नहीं लगाया था रंग, फिर भी
आंसुओं से चेहरा धोया हूं,
आज आप दोनो की याद में
खूब जी भर कर रोया हूं।
जब नहीं है पास आप दोनों
अब बतानी है अपनी दुखसारी।

             बचपन की वह पिचकारी,
              जिसे खरीदने में थी लाचारी

Tuesday, 15 March 2022

अब राशन की दुकानों पर कोटेदार राशन नहीं गाली देते हैं, गरीबों के हिस्से के रिफाइंड भी कमरे में रख ताली देते है।

साहब हम गरीब है,कौन सुनेगा हमारी बात।

होली में नहीं खाएंगे गोझिया और पापड़

दुकानदारों ने मारा पेट पर लात

अब राशन की दुकानों पर कोटेदार राशन नहीं गाली देते हैं,
गरीबों के हिस्से के रिफाइंड भी कमरे में रख ताली देते है


विंध्याचल। जहां एक तरफ सरकार ने गरीब जनता के लिए होली पर्व पर दिल खोलकर हर प्रकार से मदद देने का भरपूर प्रयास कर रही है और होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाए इसके लिए प्रत्येक यूनिट पर पांच किलो राशन,चना,रिफाइंड,नमक,चीनी दे रही है तो ऐसे में धूर्त और लुटेरे कोटेदारों ने भी अपनी सबसे घटिया कुकृत्य को करने में पीछे नहीं हट रहे है जरा सोचिए इस होली में हम और आप विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनवा कर पर्व का आनंद अपने बच्चों के साथ मनाएंगे। क्या हमने कभी सोचा है कि जो गरीब परिवार का बच्चा इसी पर्व को भूखे रहकर मनाएगा नहीं ना तो आइए देखते है विंध्याचल रेलवे स्टेशन के पास एक मुसरहान बस्ती की जहां पर सरकार ने तो राशन कार्ड दिए है पर राशन के नाम पर उन्हें जिल्लतें ही मिलती है। इस होली पर सरकार ने गरीबों को और उनके बच्चों को पेट भरने के लिए प्रत्येक यूनिट पांच किलों राशन दे रही है तो वही इन गरीबों के और इनके मासूम बच्चों के हक और अधिकार को इनके पेट के राशन को कोटेदारों द्वारा जबरन छीना जा रहा है।

 विंध्याचल के रेलवे स्टेशन रोड पर बसा मुसरहान बस्ती में एक एक कार्ड पर जहां आठ से दस लोगों का नाम अंकित किए गए है लेकिन उन्हें धमकी देते हुए उनके हिस्से के दस, पंद्रह से बीस किलों तक के अनाज काटकर उन्हें मात्र दस किलो तो किसी को पंद्रह किलो अनाज देकर भगा दिया जा रहा है।ऐसा ही एक मामला प्रकाश में तब आया जब इसी बस्ती के विजय मुसहर के परिवार में छ सदस्य है और उन्हें मात्र पांच किलों गेहूं और पांच किलो चावल देकर भगा दिया जाता है जबकि उनके हिस्से का 20 किलो अनाज और रिफाइंड भी नहीं दिया जाता है।इसी बस्ती के जग्गा मुसहर के कार्ड पर छः लोगों का नाम चढ़ाया गया है लेकिन उन्हें दस किलो अनाज देकर भगा दिया गया। इसी बस्ती की एक वृद्ध महिला ने आरोप लगाया कि उसका राशन कार्ड भी बदल दिया गया है और उसके परिवार में कुल आठ सदस्य है और उन्हें सिर्फ दस किलो अनाज देकर भगा दिया जाता है और इसका विरोध करने पर उन्हें धमकी मिलती है कि भाग जाओ नहीं तो नाम भी कटवा देंगे और कुछ नहीं कर पाएगी। जबकि कुछ लोगों ने बताया कि साहब रिफाइंड तो आई है लेकिन सभी रिफाइंड के पैकेट को एक पास के कमरे में ताला बंद करके रखा गया है। *आखिर कैसे बचा जा सकता है इनके भ्रष्टाचारी चाल से,गरीब रो रहा है अपने ही खस्ताहाल पे।* जी हां ऐसे ही विंध्याचल के एक राशन कार्ड की दुकान पर गरीब मुसहर बस्ती के एक राशन कार्ड पर छः व्यक्तियों का नाम अंकित है लेकिन उन्हें राशन मिलता है 15 किलो।इसी तरह से किसी कार्ड से 10 किलो तो किसी के 5 किलो इसी प्रकार से प्रत्येक राशन कार्ड धारकों के साथ किया जा रहा है लेकिन इस पर न आज तक जिलापूर्ति अधिकारी न तो जनपद के आलालधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित हो रहा है।ऐसे ही जनपद में राशन कार्ड दुकानदारों में आए दिन कभी गरीब जनता को पीट_पीट कर लहुलुहान भी कर दे रहे है। ऐसे ही कई मामले प्रकाश में आए है जिसको लेकर जनपद के जिम्मेदार विभाग के अधिकारी व जन प्रतिनिधि इस मामले में न जाने क्यों चुप्पी साध लेते है। इनके चुप रहने और इतनी बड़ी मामले में इनका बचकर निकल जाना और कोई हस्तक्षेप न करने से इनके भी ईमानदारी और सच्चाई पर सवालिया निशान बनते है। अभी फिलहाल में जहां भाजपा सरकार पहले से ही लोगों को आश्वासन दे रखा है कि "सोच ईमानदार और काम दमदार" पर पानी फेरते यह कोटेदारों के खिलाफ अभी तक ठोस कार्यवाही क्यों नहीं किया जाता है।जब भी कोई मामला उठा है तब तब आपसी लेन_देन पर मामला समझौता कर लिया जाता है जिससे जनता में सरकार और जिला प्रशासन के प्रति सोच में बदलाव आता जा रहा है कि वह कुछ भी कर लें पर उन्हें कहीं से भी न्याय नहीं मिलने वाला जिसके कारण यह कोटेदार अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आते है और आए दिन कहीं न कहीं इनके काली करतूतों का ऑडियो और वीडियो वायरल होता रहता है।किसी वीडियो में यह आलाधिकारियों को खरीदने की बात कहते है तो कहीं तानाशाही रवैया अपनाते हुए घटतौलिया करते है तो कहीं यह सीधे और प्रत्यक्ष रूप से 30 किलो की बजाय जबरन 10 किलो राशन देकर भगा दे रहे है।आखिर गरीबों को कौन सी सरकार इंसाफ दिलाएगी इनकी इस काला बाजारी और हड़पकारी नीति से।

द कश्मीर फाइल का सिनेमा घर पर पोस्टर न लगने से युवाओं में आक्रोश

द कश्मीर फाइल का सिनेमा घर पर पोस्टर न लगने से युवाओं में आक्रोश
                
                    ✍️रामलाल साहनी
मीरजापुर। सिनेमा घर से जैसे ही दर्शक कश्मीर फाइल को देखने बाद आते है। युवाओं के खून खौल रहे थे तो वही वृद्ध व बुद्धजीवियों के आत्मा एकदम से द्रवित हो उठे थे वही कुछ युवाओं ने मोदी,योगी के जय जयकारे लगा रहे थे तो कोई वंदे मातरम की जय घोष कर रहा था। यह उस समय के हालात थे जब मीरजापुर के एक सिनेमा घर से बहुत से दर्शक किसी सिनेमा घर में बहुत ही शांति से और बिना शोर किए ही पूरी फिल्म देखते है और फिल्म देखने के बाद खुद अपने आत्मा से सवाल करते है और अपने मन में इस फिल्म की समीक्षा भी करते देखे गए। यह पहला वाकया था जहां दर्शक ताली नहीं बजा रहे थे बल्कि अपने अतर्रात्मा से प्रश्न कर रहे थे कि यह फिल्म सिटी वाले यह इस तरह के हकीकत को दर्शकों से कैसे दूर रखते है और मीडिया ऐसे फिल्मों को क्यों तवज्जों नही देते है। आखिर इतनी बड़ी सच्चाई को लोगों से कैसे दूर रखा गया। इस दौरान फिल्म देखने के लिए आए *शिवराम शर्मा जी से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म लोगों को बनाना चाहिए जिससे युवा देश की सच्ची इतिहास को जान सके जो उन्हें आजतक पढ़ाया ही नहीं गया था*। देश की सच्ची घटना को वह जान सके जिससे वह अछूते रह गए है।उन्होंने फिल्म की अंतिम दृश्य को देखने के बाद कहा कि गर्मजोशी और कड़ी आवाज में कहते है कि इस फिल्म को हम सभी भारतीयों को देखना चाहिए और लोगों को दिखाना भी चाहिए ताकि वह भी इस सच्चाई से अछूते न रह सके। *कृष्ण कुमार अग्रहरी ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से न सिर्फ कश्मीर की सच्चाई बताई गई है बल्कि देश की बड़ी यूनिवर्सिटी की पोल भी खोलती है।*

*कश्मीर फाइल की एक भी पोस्ट बैनर बाहर न लगे होने कारण कुछ लोगों ने नाराजगी व्यक्त किया*

फिल्म देखने के बाद बाहर निकले कुछ युवा दर्शकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सिनेमा घर में लगे कुछ दूसरे फिल्म के पोस्टरों को फाड़कर सिनेमा घर में लगे फिल्म कश्मीर फाइल की पोस्टर बैनर लगवाने के लिए जिद्द करने लगे।इस दौरान पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने भीड़ को हटाया और सिनेमा घर के स्वामी को बुलवाया और। इसके बारे में पुछतास किया तो उन्होंने बताया कि यह फिल्म दर्शकों की अधिक मांग पर लगवाया गया है।पेंटर नहीं है पेंटर के आने के बाद पोस्टर लगा दिया जायेगा।हालांकि सिनेमा घर के स्वामी भी उग्र होते देखे गए और उन्होंने कुछ मीडिया के लोगों पर आरोप लगाया की कुछ लोग फ्री में हमसे फिल्म देखने की मांग किया और हमने उनके बातो से मना किया तो वह लोग इस तरह के कृत्य किए है।
वही सिनेमा देखकर बाहर निकले हिंदू समाज के अध्यक्ष *राजेंद्र प्रजापति ने मीडिया से बात कर बताया कि जब इस फिल्म को देश के प्रधानमंत्री ने प्रमोट किया है तो इस फिल्म का बैनर और पोस्टर बाहर क्यों नहीं लगाया गया है अगर कल तक बैनर नहीं लगा तो हम यही बैठकर धरना देंगे और पोस्टर लगवा कर ही दम लेंगे। बताते चले की जब इनसे फिल्म के बारे में बात किया तो यह भावुक होते हुए रोने लगे और कहने लगे की इस तरह से कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार देख कर मेरे रोंगटे खड़े हो गए*।उन्होंने मीरजापुर की जनता से इस फिल्म को देखने के लिए लोगों से अपील किया है और उत्तर प्रदेश सरकार से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए भी अपील किए। इस फिल्म को लेकर जब विंध्याचल के एक *युवा सोमेश्वरपति त्रिपाठी जी से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह के जुल्म देखने के बाद तो मेरा खून ही खौल जाता है उन कट्टर इस्लामिक आतंकवादियों पर जिन्होंने धर्म की आड़ में हिंदुओं पर अत्याचार किया और दिल्ली में जो बड़ी यूनिवर्सिटी देश विरोधी नारे लगवा रहे है। ऐसे यूनिवर्सिटी को बंद कर देना चाहिए* जहां भारत के खिलाफ युवाओं को भड़काया और बर्गलाया जा रहा है।विंध्याचल के एक अध्यापक से बात किया जो फिल्म देखकर बाहर आए थे। *राकेश कुमार वर्मा जी ने कहा कि इस फिल्म सीटी में कट्टर इस्लामियों का बोलबाला है जो सभी सिनेमा घरों को दबाया जा रहा है कि इस फिल्म को न दिखाया जाय और इसका प्रचार प्रसार भी नहीं करने दे रहे है यहां तक कि जब कोई फिल्म लगती है तो उससे  पहले उस फिल्म का बड़ा बड़ा बैनर लगवाया जाता है और उसका खून प्रचार प्रसार भी किया जाता है लेकिन इस फिल्म को लेकर अब हम कह सकते है की जो फिल्में हमे सिनेमा घरों में दिखाया जाता है वह कट्टर इसामियों के सह पर और उसके इच्छानुसार ही दिखाया जाता है,पहले की फिल्मों में जब श्लोक *"वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटिसमप्रभ" से फिल्म की शुरुवात होती थी तो कितना अच्छा लगता था* लेकिन अब तो एकदम से इसके विपरित ही हो गया है। रामधनी पाल ने कहा की जब किसी खान लोगों की फिल्म सिनेमा घरों में लगता है तो खूब प्रचार प्रसार और सिनेमा*द कश्मीर फाइल का सिनेमा घर पर पोस्टर न लगने से युवाओं में आक्रोश*

मीरजापुर। सिनेमा घर से जैसे ही दर्शक कश्मीर फाइल को देखने बाद आते है। युवाओं के खून खौल रहे थे तो वही वृद्ध व बुद्धजीवियों के आत्मा एकदम से द्रवित हो उठे थे वही कुछ युवाओं ने मोदी,योगी के जय जयकारे लगा रहे थे तो कोई वंदे मातरम की जय घोष कर रहा था। यह उस समय के हालात थे जब मीरजापुर के एक सिनेमा घर से बहुत से दर्शक किसी सिनेमा घर में बहुत ही शांति से और बिना शोर किए ही पूरी फिल्म देखते है और फिल्म देखने के बाद खुद अपने आत्मा से सवाल करते है और अपने मन में इस फिल्म की समीक्षा भी करते देखे गए। यह पहला वाकया था जहां दर्शक ताली नहीं बजा रहे थे बल्कि अपने अतर्रात्मा से प्रश्न कर रहे थे कि यह फिल्म सिटी वाले यह इस तरह के हकीकत को दर्शकों से कैसे दूर रखते है और मीडिया ऐसे फिल्मों को क्यों तवज्जों नही देते है। आखिर इतनी बड़ी सच्चाई को लोगों से कैसे दूर रखा गया। इस दौरान फिल्म देखने के लिए आए शिवराम शर्मा जी से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म लोगों को बनाना चाहिए जिससे युवा देश की सच्ची इतिहास को जान सके जो उन्हें आजतक पढ़ाया ही नहीं गया था। देश की सच्ची घटना को वह जान सके जिससे वह अछूते रह गए है।उन्होंने फिल्म की अंतिम दृश्य को देखने के बाद कहा कि गर्मजोशी और कड़ी आवाज में कहते है कि इस फिल्म को हम सभी भारतीयों को देखना चाहिए और लोगों को दिखाना भी चाहिए ताकि वह भी इस सच्चाई से अछूते न रह सके। कृष्ण कुमार अग्रहरी ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से न सिर्फ कश्मीर की सच्चाई बताई गई है बल्कि देश की बड़ी यूनिवर्सिटी की पोल भी खोलती है। 

*कश्मीर फाइल की एक भी पोस्ट बैनर बाहर न लगे होने कारण कुछ लोगों ने नाराजगी व्यक्त किया*

फिल्म देखने के बाद बाहर निकले कुछ युवा दर्शकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सिनेमा घर में लगे कुछ दूसरे फिल्म के पोस्टरों को फाड़कर सिनेमा घर में लगे फिल्म कश्मीर फाइल की पोस्टर बैनर लगवाने के लिए जिद्द करने लगे।इस दौरान पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने भीड़ को हटाया और सिनेमा घर के स्वामी को बुलवाया और। इसके बारे में पुछतास किया तो उन्होंने बताया कि यह फिल्म दर्शकों की अधिक मांग पर लगवाया गया है।पेंटर नहीं है पेंटर के आने के बाद पोस्टर लगा दिया जायेगा।हालांकि सिनेमा घर के स्वामी भी उग्र होते देखे गए और उन्होंने कुछ मीडिया के लोगों पर आरोप लगाया की कुछ लोग फ्री में हमसे फिल्म देखने की मांग किया और हमने उनके बातो से मना किया तो वह लोग इस तरह के कृत्य किए है।
वही सिनेमा देखकर बाहर निकले हिंदू समाज के अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति ने मीडिया से बात कर बताया कि जब इस फिल्म को देश के प्रधानमंत्री ने प्रमोट किया है तो इस फिल्म का बैनर और पोस्टर बाहर क्यों नहीं लगाया गया है अगर कल तक बैनर नहीं लगा तो हम यही बैठकर धरना देंगे और पोस्टर लगवा कर ही दम लेंगे। बताते चले की जब इनसे फिल्म के बारे में बात किया तो यह भावुक होते हुए रोने लगे और कहने लगे की इस तरह से कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार देख कर मेरे रोंगटे खड़े हो गए।उन्होंने मीरजापुर की जनता से इस फिल्म को देखने के लिए लोगों से अपील किया है और उत्तर प्रदेश सरकार से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए भी अपील किए। इस फिल्म को लेकर जब विंध्याचल के एक युवा सोमेश्वरपति त्रिपाठी जी से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह के जुल्म देखने के बाद तो मेरा खून ही खौल जाता है उन कट्टर इस्लामिक आतंकवादियों पर जिन्होंने धर्म की आड़ में हिंदुओं पर अत्याचार किया और दिल्ली में जो बड़ी यूनिवर्सिटी देश विरोधी नारे लगवा रहे है ऐसे यूनिवर्सिटी को बंद कर देना चाहिए जहां भारत के खिलाफ युवाओं को भड़काया और बर्गलाया जा रहा है।विंध्याचल के एक अध्यापक से बात किया जो फिल्म देखकर बाहर आए थे राकेश कुमार वर्मा जी ने कहा कि इस फिल्म सीटी में कट्टर इस्लामियों का बोलबाला है जो सभी सिनेमा घरों को दबाया जा रहा है कि इस फिल्म को न दिखाया जाय और इसका प्रचार प्रसार भी नहीं करने दे रहे है यहां तक कि जब कोई फिल्म लगती है तो उससे  पहले उस फिल्म का बड़ा बड़ा बैनर लगवाया जाता है और उसका खून प्रचार प्रसार भी किया जाता है लेकिन इस फिल्म को लेकर अब हम कह सकते है की जो फिल्में हमे सिनेमा घरों में दिखाया जाता है वह कट्टर इसामियों के सह पर और उसके कथनानुसार ही दिखाया जाता है,पहले की फिल्मों में जब श्लोक "वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटिसमप्रभ" से फिल्म की शुरुवात होती थी तो कितना अच्छा लगता था लेकिन अब तो एकदम से इसके विपरित ही हो गया है। *रामधनी पाल* ने कहा की जब किसी खान लोगों की फिल्म सिनेमा घरों में लगता है तो खूब प्रचार प्रसार और सिनेमा घरों पर बड़े बड़े बैनर और पोस्टर लगाए जाते है और *इस फिल्म के स्मामियों द्वारा न जाने किसके डर से इतनी उपेक्षा क्यों कर रहे है पता नहीं।*

Monday, 28 February 2022

निषाद पार्टी, अपना दल के साथ भाजपा अपनी पिछले चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है_ मनोज तिवारी


विंध्याचल मां विंध्यवासिनी धाम में दिल्ली सांसद व भोजपुरी गायक व अभिनेता मनोज तिवारी मृदुल चुनार में एक कार्यक्रम में शामिल होकर तथा सभा को संबोधित करने के दौरान जब वह मां की जय जयकार लगा रहे थे कि इसी दौरान उन्हें एकाएक मां विंध्यवासिनी के प्रति अपार श्रद्धा उमड़ी और उन्होंने अपनी हेलीकॉप्टर को छोड़कर सीधे सड़क मार्ग के माध्यम से मां विंध्यवासिनी के धाम में पहुंचे जहां मां का कपाट बंद हो चुका था। इस दौरान वह मां की धाम में षाष्टांग दंडवत प्रणाम कर झांकी दर्शन किया तथा कुछ देर मंदिर प्रांगण में बैठकर मां को ध्यान लगाकर प्रार्थना किया तो वही राधा कृष्ण मंदिर में अपनी सभी सुरक्षाकर्मियों और साथियों को दूर कर कुछ देर तक मां की प्रति ध्यान मग्न होकर स्तुति किया। जैसे ही झांकी से मां का पर्दा हटता है वैसे ही पुनः झांकी से मां के मुखड़े का दीदार किया। मंदिर से लौटते समय मनोज तिवारी मृदुल जी पत्रकारों से वार्ता कर बताया कि मां को सब पता है कब क्या करना है। वह कर देती हैं जो उनके बच्चों को करना होता है। इस दौरान इस लोग बोलते हुए कहा या देवी सर्वभूतेषु विश्वास रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ।
 उन्होंने कहा कि मैं तो चुनार विधानसभा में आया था लेकिन मां का जय जयकार लगाते हैं मां का दर्शन करने की लालसा मन में जगी और सब कुछ छोड़ कर सीधे मां के पास चला आया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा का 325 सीटों पर विजय हासिल होगा। आज जिस प्रकार से हर सभा व रैली में जनता की भीड़ वजन आधार को देखते हुए भाजपा 325 सीटों से अपनी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने दर्शन पूजन व मां से प्रार्थना के दौरान कहां की मां योगी आदित्यनाथ जी को और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को शक्ति दे और इनके साथ ही मुझे उनके साथ काम करने के लिए भी शक्ति दे। अखिलेश जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह इस समय चुनाव को लेकर उनके दिमाग में बहुत टेंशन हो गया है जिसकी वजह से आज वह हमारे नमस्कार का जवाब भी नहीं दिए। वह कहते हैं कि भाजपा के जो
 जितना बड़ा नेता है वह उतना ही बड़ा झूठ बोलता है। इस पर उन्होंने कहा कि झूठ बोलने का जो तरीका वह बोल रहे हैं वह उनके पार्टी का तरीका हो सकता है। मैंने उनके सम्मानित पिताजी के बारे में बताया कि हो सकता है कि वह अपने पिताजी के बारे में बोल रहे हैं। क्योंकि बड़े नेता तो वह भी हैं और पिताजी के संदर्भ में इस प्रकार से बोलना यह संस्कारहीन है भाजपा में संस्कारहीनता कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश इस समय चुनाव में हार को देखते हुए बहुत चिंतित हैं जिसकी वजह से आज गोरखपुर में मुझसे नजर से नजर नहीं मिला पाएं इससे पता चलता है कि वह भाजपा से कितना डरे हुए हैं। उन्होंने भाजपा के द्वारा उत्तर प्रदेश में हुए विकास की चर्चा करते हुए कहा कि आज जो सड़कें बनी हैं इसका लाभ हम सभी ले रहे हैं और उन्होंने कहा कि विंध्याचल मां विंध्यवासिनी मंदिर निर्माण से व विंध्य कॉरिडोर की वजह से मां के भक्त जो जहां होगा वह वहां से पार्टी के लिए शुभकामना दे रहा होगा। आज विंध्याचल इस योजना के वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान होगी। उन्होंने कहा कि हम अपना दल निषाद पार्टी के साथ गठबंधन कर पिछले चुनाव में हुए जीत का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। आज अगर कार्यकर्ता नाराज होते तो जगह जगह सभा में इतनी भीड़ नहीं होती। आज भाजपा ने उत्तर प्रदेश में युवाओं को, महिलाओं को और गरीबों को आज तक जो सोचा भी नहीं होगा उसे भी भाजपा ने हर सुख सुविधा दिया। भाजपा ने जन्म से लेकर मरने तक की सभी सुविधाएं जनता को प्रदान किया है जो और कोई सरकार अभी तक नहीं किया था।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Friday, 18 February 2022

जन विश्वास के साथ दिखा मत विश्वास सभी लोग कहते दिखे फिर से भय मुक्त बीजेपी सरकार


जन विश्वास के साथ दिखा मत विश्वास सभी लोग कहते दिखे फिर से भय मुक्त बीजेपी सरकार
नगर विधायक रत्नाकर मिश्र जी
28 वर्षो की कठिन तपस्या मां गायत्री देवी जी का फल स्वरूप आशीर्वाद प्राप्त / साथ में लेकर मां गंगा जी का आशीर्वाद जन विश्वास जन विकास   की धार
 नगर विधायक रत्नाकर मिश्र जी

विंध्य कारीडोर के नाम से पुरे विंध्य क्षेत्र का विकास कार्य प्रगति पर है। भारी भरकम 500 करोड़ के धन राशि से मां विंध्यवासिनी देवी जी के भक्तों का सुख दायक सुविधा कार्य प्रगति पर
पूरे विंध्य क्षेत्र में तीर्थयात्रियों से लेकर आम जनमानस तक अमृत योजना के शीतल जल का कार्य अपने आखरी पायदान पर
विंध्य कारीडोर के विकास से वर्तमान व भविष्य तक रोजगार उपलब्ध होगी पूर्वांचल में एक मात्र विंध्याचल छेत्र को पर्यटन को बढ़ावा मिला जिससे रोजगार को बढ़ावा मिला 
कई वर्षो से रुके हुए कार्य को
नगर विधायक रत्नाकर मिश्र जी के पहल से
भारत रत्न अटल बिहारी चौक से लेकर बंगाली चौराहा तक जाम के झाम से छुटकारा मिला 
नगर विधायक रत्नाकर मिश्र जी के पहल से
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मेडिकल कालेज का कार्य प्रारंभ कराना सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास

Tuesday, 15 February 2022

ओनम सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में आज वैज्ञानिको के समक्ष प्रस्तुत किया लघु शोध पत्र

राम लाल साहनी की रिपोर्ट

 मिर्जापुर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में  गुरु नानक इंटर कॉलेज के ओनम सिंह ने ऑन लाइन  पोस्टर एवम स्लाइड के माध्यम से अपने लघु शोध पत्र भरुहना गाव में स्थित तालाब के अस्तित्व को बचाने के परियोजना शीर्षक पर वैज्ञानिको के समक्ष अपने प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करते हुए बताया कि हमारे घर के पास ये तालाब स्थित है जिसके आस पास रहने वाले लोग उसमे घर के कूड़े कचरे को फेक ते थे।इस समस्या के समाधान हेतु हमारी टीम ने ये टॉपिक चुना।

इसके लिए आस पास के घरों में रहने वाले लोगो से उनके घर मे रहने वाले लोगो की संख्या की स्थिति, तालाब के अस्तित्व के बारे में वे कितना जागरूक है,कूड़ा फेकने से उन्हें कितनी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है,इस तरह के प्रश्नों के माध्यम से सर्वेक्षड कर हमारी टीम ने लोगो को तालाब के अस्तित्व को न मिटाए कितनी कितनी समस्या आएगी इनके बारे में जानकारी दी एवम लोगो को जागरूक करने के लिए आस के पास के बच्चों के साथ रैली निकाल कर जागरूक किया।हमारी टीम ने तालाब के पास फेके गए कचरे में गुड़ व  दही मिलाकर खाद भी तैयार की,जो लगभग 25 दिन में तैयार होगयी जिसका उपयोग हमने लौकी,के पौधे में तथा पेड़ो में डालकर उनके एक एक हप्ते में ग्रोथ की स्थिति का पता लगाया जिसमे अच्छी वृद्धि देखी गयी।इस प्रयोग को भी हमने लोगो को समझाया किआप अपने घर के किचेन के कचरे को  डस्ट विन में रखकर दही एवम गुड़ ड़ालकर खाद तैयार कर जैविक खाद का प्रयोग कर सकते है।इस परियोजना के बाद लोग जागरूक हुए तालाब नगर पालिक द्वारा
 तालाब को साफ करा दिया गया एवम दो डस्ट विन लगाए गए अब लोग घर के कचरोको डस्ट विन में  फेकते है।इस परियोजना शीर्षक को पूरा करने में मेरे गाइड मेरे पिता जी श्री अमरेंद्र कुमार सिंह,जिला समन्यवक सुशील कुमार पांडेय,ऐकडेमिक समन्यवक डॉक्टर जय पी रॉय,डॉक्टर एस के गोयल,डॉक्टर एस के सिंह राज्य समन्यवक, एवम डॉक्टर विजय कुमार  राज्य अकेडमिक समन्यवकने मदद किसाथ ही रोहित मौर्य एवम आर्यन प्रसाद ने मेरे प्रोजेक्ट के पावर पॉइंट बनाने में एवम भानु सिंह एवम उर्मिका दीदी का जिन्होंने प्रोजेक्ट ओंन लाइन प्रस्तुत करने में तकनीकी मदद दी। हमारी टीम उनका धन्य वाद ज्ञापित करती है।राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिको की टीम ने प्रोजेक्ट प्रस्तुति करण को खूब सराहा एवम उत्साह वर्धन किया।इस आशय की सूचना जिला समन्यव   सुशील कुमार पांडेय ने दी।